याददाश्त कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:02

Brain Boost Foods: दिमाग तेज करना है तो खाएं ये 5 चीजें, याददाश्त होती है मजबूत, जानें गजब फायदे -

इन 5 फूड्स से बढे़गी मेमोरी :-

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

एक रिसर्च के अनुसार दिन-भर में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से मस्तिष्क की कोशिकाओं के साथ-साथ एकाग्रता और याददाश्त प्रभावित होती है। इसलिए हमें हमेशा पानी पीने का ख्याल रखना चाहिए, जिससे कि मेमोरी पावर बढ़ाने में फायदा मिल सके।

2. दूध से बढ़ेगी मेमोरी पावर

दूध में विटामिन बी 6, बी 12,मैग्निशियम, कैल्शियम, और पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो कि मेमोरी पावर बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने में भी कारगर हैं।

3. मछली खाने से मेमोरी तेज होगी

मेमोरी बढ़ाने के लिए हफ्ते कम से कम एक बार मछली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बच्चों के दिमाग और आंखों के विकास में फायदा होता है।

4. मेमोरी पावर बढ़ाने में कॉफी फायदेमंद

कॉफी में कैफीन पाई जाती है और शरीर में कैफीन की जरूरत होती है। इससे हमारी एकाग्रता बढ़ती है। एक सीमित मात्रा में कैफीन मेमोरी के लिए लाभदायक होता है।

5. विटामिन ई के सेवन से बढ़ती है मेमोरी पावर

आपने कभी ना कभी किसी ना किसी से ये तो सुना ही होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, ऐसा इसलिए होता क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाती है। विटामिन ई के लिए आप अखरोट भी खा सकते हैं। रोज इसका सेवन करने से मेमोरी पावर काफी बढ़ जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info